वरूण अर्जुन विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर में “एक धरती, एक स्वास्थ्य” थीम पर आधारित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ – 15 जून 2025 से शुरू हुई योग साधना की इस यात्रा में जुड़ें स्वस्थ तन, मन और समाज की ओर कदम बढ़ाते हुए।
दिनांकवार कार्यक्रम की झलक:
रविवार, 15 जून 2025: उद्घाटन एवं अभ्यास सत्र की शुरुआत
सोमवार, 16 जून 2025: सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा गाँवों, कस्बों, RHTC व UHTC में योग प्रशिक्षण
मंगलवार, 17 जून 2025: “एक धरती, एक स्वास्थ्य” थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता
बुधवार, 18 जून 2025: योग जागरूकता रैली का आयोजन
गुरुवार, 19 जून 2025: विभिन्न कॉलेजों में योग पर निबंध लेखन प्रतियोगिता
शुक्रवार, 20 जून 2025: नुक्कड़ नाटक – “एक धरती, एक स्वास्थ्य” विषय पर
शनिवार, 21 जून 2025: योग संगम – वरिष्ठ सदस्य, प्राचार्यगण, डीन, फैकल्टी, स्टाफ एवं छात्रगण के साथ सामूहिक योग अभ्यास “एक धरती, एक स्वास्थ्य”